जनगणना-2027: टिहरी में 42 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षित, आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता पर जोर
टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत टिहरी गढ़वाल में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। नई टिहरी स्थित क्रीड़ा सभागार में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण में 42 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल कार्यप्रणाली और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को डाटा संकलन एवं प्रविष्टि, प्रपत्रों के उपयोग, सूचनाओं के सत्यापन, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, व्यवस्थित और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दे सकें। इस दौरान जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के साथ ही नागरिकों से संवाद करते समय संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।
मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए विभिन्न प्रक्रियाओं को व्यावहारिक तरीके से समझाया। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण में एकरूपता बनाए रखने और जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों का सही अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
The post जनगणना-2027: टिहरी में 42 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षित, आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता पर जोर appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0