छात्र संघ चुनाव: छह पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Sep 25, 2026 - 00:44
 133  3.3k
छात्र संघ चुनाव: छह पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

टिहरी गढ़वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में छात्र संघ चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद गुरुवार 24 सितंबर को अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीएस तोपवाल ने बताया कि 23 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र खरीदे गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को इन सभी पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह सभी छह पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने सभी प्रत्याशियों और छात्र-छात्राओं से चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन, शांति एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव महाविद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए सभी को निर्धारित नियमों एवं आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।
नामांकन प्रक्रिया जिला प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन एवं छात्र संघ निर्वाचन समिति की देखरेख में निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

The post छात्र संघ चुनाव: छह पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0