राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी में बाल अधिकार एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sep 24, 2026 - 14:44
 134  4.1k
राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी में बाल अधिकार एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टिहरी गढ़वाल, 24 सितंबर 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल के महिला कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड जौनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर प्रीति बिजलवान एवं राधा भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल द्वारा अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं एवं इसके माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए अनाथ प्रमाण पत्र, विशिष्ट दत्तक अभिकरण के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चों को गोद लेने एवं देने सहित बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित कुल 230 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।

The post राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी में बाल अधिकार एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0