SIR को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा : इशिता सजवाण
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा—चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को समझें
टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सुश्री इशिता सजवाण ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इशिता सजवाण ने 26 सितंबर को चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कहा कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े निर्णय मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं। चुनाव आयोग ने भी अपने बयान में SIR संबंधी निर्णयों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।
उन्होंने फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को भी खारिज किया। सजवाण ने कहा कि मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार SIR के दौरान फॉर्म-6 के साथ संबंधित घोषणा-पत्र की व्यवस्था की गई है और आयोग ने कहा है कि इस व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन प्राप्त है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष को यदि चुनाव प्रक्रिया या मतदाता सूची को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर सामने रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक मुद्दों के अभाव में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है और राजनीतिक दलों को संस्थाओं के संबंध में कोई भी टिप्पणी तथ्यों की पूरी जानकारी के बाद ही करनी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री बलवंत रावत, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र डोभाल, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द सिंह रावत, अक्षत पवन बिजलवान आदि मौजूद रहे।
The post SIR को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा : इशिता सजवाण appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0