अवैध शराब के चार मामलों में 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

Oct 29, 2026 - 00:44
 126  3.4k
अवैध शराब के चार मामलों में 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

टिहरी में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार
46 पेटी अंग्रेजी शराब, 10 पेटी बीयर और 80 पाउच देशी शराब बरामद; दो वाहन जब्त

टिहरी गढ़वाल, 28 अक्टूबर। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने पिछले 24 घंटे में चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 46 पेटी अंग्रेजी शराब, 10 पेटी बीयर और 80 टेट्रा पाउच देशी शराब बरामद किए हैं। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप और एक अल्टो कार भी जब्त की गई है।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में हुई कार्रवाई में घनसाली से रविंद्र बिष्ट (39), देवप्रयाग से जोत सिंह बिष्ट (58), चंबा से सुरेश (45) और मुनि की रेती से सकुंती देवी (40) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
टिहरी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने के साथ ही आमजन से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

The post अवैध शराब के चार मामलों में 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0