अखिलेश यादव उत्तराखंडवासियों से बिना शर्त माफी मांगें: स्वामी रसिक महाराज
रायवाला, 25 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर ‘घुसपैठिया’ कहे जाने पर सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अखिलेश यादव से उत्तराखंडवासियों से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए जनता ने लंबा संघर्ष किया और आंदोलन के दौरान अनेक कठिनाइयों व अत्याचारों का सामना किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं उत्तराखंड आंदोलनकारी रहे हैं और राज्य निर्माण के पीछे की भावनाओं को समझते हैं। उत्तराखंडवासियों के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां उचित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश की संस्कृति, सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सभी राजनीतिक नेताओं को प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव से बयान पर माफी मांगने और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने की अपील की।
The post अखिलेश यादव उत्तराखंडवासियों से बिना शर्त माफी मांगें: स्वामी रसिक महाराज appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0