उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश मांगें माफी – धामी
The post उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश मांगें माफी – धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.
देवभूमि और वीरभूमि के स्वाभिमान का अपमान स्वीकार नहीं – सीएम धामी
अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस स्पष्ट करे अपना रुख – मुख्यमंत्री
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। भाजपा को समाजवादी पार्टी पर हमले का एक और सुनहरा अवसर मिल गया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा दिया कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े घुसपैठिये तो उत्तराखण्ड के लोग हैं।
उनके इस बयान पर राजनीतिक जंग तेज हो गयी है। यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ मूलतः उत्तराखण्ड से हैं। अखिलेश के इस बयान का उत्तराखण्ड में विशेष तौर पर विरोध हो रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आज भी नहीं भूली है कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पृथक राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। पिता के शासनकाल में आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखण्डवासियों को घुसपैठिया बता रहे हैं। यह राज्य के संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान का अपमान है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखण्ड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी के इस बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की स्वाभिमानी जनता अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकती।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव की पत्नी भी उत्तराखण्ड से हैं। और यादव परिवार की बहू अपर्णा बिष्ट भी उत्तराखंड से ही हैं। इसके बावजूद अखिलेश यादव का इस तरह के बयान को लेकर आश्चर्य भी जताया जा रहा है।
The post उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश मांगें माफी – धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0