चंबा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति घायल
पुलिस, फायर सर्विस और पीएसी ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित निकाला
टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर। नई टिहरी-चंबा मार्ग पर टीसीआर होटल के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंबा पुलिस ने फायर सर्विस और पीएसी के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, वैगनआर कार संख्या UK 14 J 0190 नई टिहरी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। टीसीआर होटल के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराने के बाद खाई में जा गिरी और एक पेड़ पर अटक गई।
हादसे के समय कार में मधु पैन्यूली (55) और उनके पति हरिश्चंद्र पैन्यूली निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद चंबा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस, फायर सर्विस और पीएसी की टीम ने संयुक्त प्रयासों से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल विजयपाल सहित पुलिस, पीएसी और फायर सर्विस टिहरी की टीम शामिल रही।
The post चंबा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति घायल appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0