बेटियां सृष्टि का आधार, दृष्टि पवित्र होगी तो बदलेगी सृष्टि : डॉ. दुर्गेश आचार्य

Sep 21, 2026 - 00:44
 106  3k
बेटियां सृष्टि का आधार, दृष्टि पवित्र होगी तो बदलेगी सृष्टि : डॉ. दुर्गेश आचार्य

मां पार्वती की विदाई का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

टिहरी गढ़वाल । बौराड़ी शहीद स्मारक में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवें दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद माता पार्वती की विदाई का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। कल जहां कथा में शिव बारात के आगमन और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग श्रद्धालुओं ने सुना था, वहीं आज बेटी पार्वती की विदाई के प्रसंग ने कथा स्थल को भावुक कर दिया।
कथा व्यास डॉ. दुर्गेश आचार्य जी महाराज ने बताया कि विदाई के समय माता मैना ने बेटी पार्वती को गृहस्थ जीवन की सीख दी। उन्होंने बेटी को समझाया कि ससुराल में पति की सेवा, परिवार के प्रति प्रेम और अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करना। मां की इस सीख और बेटी की विदाई के प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा व्यास ने भगवान कार्तिकेय जी के जन्म का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि तारकासुर के अत्याचार से देवता चिंतित थे और उसका वध केवल भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही संभव था। इसके बाद भगवान गणेश के जन्म और उनके बाल स्वरूप के प्रसंग का वर्णन किया गया।
इसके बाद कथा व्यास ने कौशिक मुनि, माता अनुसूया और अरुंधती माता से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति के वास्तविक स्वरूप का बोध कराने वाले सद्गुरु होते हैं।
कथा के दौरान डॉ. आचार्य ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि बेटियां सृष्टि का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि बेटी नहीं होगी तो सृष्टि का संचालन कैसे होगा। कन्या के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने बेटियों को सम्मान, शिक्षा और संस्कार देने का आह्वान किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का महत्व समझाते हुए कहा कि मन कथा में होगा तभी कथा का फल मिलेगा। केवल शरीर का कथा स्थल पर होना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि दृष्टि ही सृष्टि का निर्माण करती है, इसलिए अपनी दृष्टि को पवित्र बनाएं और बच्चों को संस्कारवान बनाएं। अच्छे संस्कार ही परिवार और समाज को सही दिशा देते हैं।
कथा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, नरेंद्र चंद्र रमौला, श्रीमती दर्शनी रावत प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, शकुंतला नेगी, प्रधानाचार्य मातव प्रसाद बिजल्वाण, सुषमा उनियाल, लाखी सिंह पुरसोडा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद बिष्ट आदि ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश राणा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद उनियाल, संरक्षक गोविंद सिंह पुंडीर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान, गणेश प्रसाद भट्ट, बिशन सिंह रांगड़, नीलकंठ डिमरी, आनंद घिल्डियाल, नित्यानंद बहुगुणा, सतीश थपलियाल, मनोज शाह, आनंदमणि पैन्यूली, रोशन थपलियाल, शैला देवी, विश्व कल्पना भट्ट, रामदेई रावत, अंबिका नैथानी, सोनम भंडारी, अनिता थपलियाल, राम देई रावत, सपना कठैत, आचार्य हेमंत नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

The post बेटियां सृष्टि का आधार, दृष्टि पवित्र होगी तो बदलेगी सृष्टि : डॉ. दुर्गेश आचार्य appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0