पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने कार्मिकों सहित भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन किया

Sep 17, 2026 - 14:44
 158  2.3k
पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने कार्मिकों सहित भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन किया

देहरादून। विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर आज दिनांक 17.09.2026 को पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युत उपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा एवं हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी  एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा  का पूजन एवं हवन किया गया। इसके साथ पिटकुल के विभिन्न उपसंस्थानों में भी कार्मिकों द्वारा भी भगवान विश्वकर्माजी का हवन एवं पूजन किया गया।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी  द्वारा देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान, यशस्वी एवं जन-जन के हृदय सम्राट  प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।

इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक  द्वारा अवगत कराया गया कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार एवं सृष्टि के रचियता हैं उसी प्रकार देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान एवं यशवस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  भी आधुनिक भारत के रचियता हैं तथा उनके नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है तथा पल-प्रतिपल प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक  द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया कि पिटकुल के निरन्तर प्रगति कर रहा है तथा  मुख्यमंत्री एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ के दिशा-निर्देशन में विकास के पथ पर अग्रसर है तथा भगवान विश्वकर्मा के आर्शीवाद से पिटकुल शीघ्र ही 800 केवी उपसंस्थान का निर्माण करेगा।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान  मुख्यमंत्री  के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रिकार्ड 202 यूनिट रक्तदान करने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पिटकुल द्वारा अवगत कराया गया कि कारपोरेशन मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा), उत्तराखण्ड शासन के मार्गदर्शन में दिन-प्रतिदिन उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।

तत्पश्चात प्रबन्ध निदेशक  पी0सी0 ध्यानी  द्वारा भगवान विश्वकर्मा  के पूजन के शुभ अवसर पर 132 के0वी0 उपकेन्द्र, बिन्दाल में आयोजित पूजन एवं भण्डारे में प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही पिटकुल के विभिन्न उपकेन्द्रों पर भी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता  इला चन्द,  अनुपम सिंह,  पंकज कुमार,  मन्त राम, महाप्रबन्धक (मा0सं0)  ए0के0 जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त)  मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त)  शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता,  राजकुमार,  सूर्य प्रकाश आर्य,  नीरज पाठक,  अविनाश चन्द्र अवस्थी,  ए0के0 वर्मा,  बलवन्त सिंह पांगती,  सतीश कुमार मंगल,  अशोक कुमार, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0)  विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता, मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल,  हिमांशु बालियान,  मनोज कुमार,  संजीव घनशाला,  राजीव सिंह,  प्रदीप कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी  तरूण सिंधल,  दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता  रीनू जोशी,  प्रवीण रावत,  हिमांशु डोभाल,  विनय सहायक लेखाधिकारी  प्रमोद कुमार जोशिया, निजी सचिव, सोहन कुमार ध्यानी,  प्रदीप रतूड़ी, अवर अभियन्ता  राजेश,  अजय रावत,  हरविन्द, रजनी, लेखाकार  वनीता,  संगीता, कार्यालय सहायक-प्रथम  विक्की खड़का, इत्यादि कार्मिक एवं संविदाकर्मी  मोहित गुसांई,  विजेन्द्र,  प्रभात जखमोला,  मनोज,  गिरीश,  मुकेश,  आकाश,  ललित,  राकेश,  रमेश जुयाल इत्यादि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0