विश्वकर्मा पूजा के दिन से लापता 22 वर्षीय युवक की SDRF टीम द्वारा सोंग नदी में तलाश जारी
टिहरी गढ़वाल। दिनांक 17 सितंबर 2026 की शाम को विश्वकर्मा पूजा के दिन छिद्दरवाला निवासी 22 वर्षीय युवक देव चौहान, पुत्र प्रताप सिंह, के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों द्वारा युवक के सोंग नदी की ओर जाने की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी गई।
उक्त सूचना के क्रम में आज SDRF टीम को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल छिद्दरवाला के पास सोंग नदी में पहुंचकर युवक की तलाश हेतु सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।
SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों एवं उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से नदी के संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा नदी के किनारे एवं पानी के अंदर संभावित स्थानों को चिन्हित कर लगातार तलाश की जा रही है।
मौके पर लापता युवक के परिजन, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन मौजूद हैं तथा SDRF टीम द्वारा युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।
The post विश्वकर्मा पूजा के दिन से लापता 22 वर्षीय युवक की SDRF टीम द्वारा सोंग नदी में तलाश जारी appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0