12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना

Sep 26, 2026 - 00:44
 139  2.3k
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना

5 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित महा रैली की चेतावनी

टिहरी गढ़वाल 25 सितंबर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी में एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

धरने से पूर्व कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों के बाहर गेट मीटिंग कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर एक दिवसीय धरना दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष पूरन सिंह राणा एवं उपाध्यक्ष राजीव नेगी ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग शासन-प्रशासन की रीढ़ है। कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी 12 सूत्रीय मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार से पूरी उम्मीद है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा 5 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर महा रैली आयोजित की जाएगी।
धरने में पूर्ण सिंह राणा (जिलाध्यक्ष), अजयपाल सिंह नेगी (जिला सचिव), राजीव सिंह नेगी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजेश चौहान (संगठन मंत्री), राकेश भट्ट (पूर्व जिला अध्यक्ष), पंचम कुमार, दर्शन लाल सेमवाल, भुवनेश्वर प्रसाद, धनराम बिष्ट, पवन कुमार, रविन्द्र प्रसाद, रविन्द्र सिंह चौहान, पवनेश बिष्ट, केशव गैरोला, शिव प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, रमेश जडवाड़ी, अमित थलियाल, सुरेश उनियाल, अशोक कुमार धामण्डा, दीवान सिंह, देव प्रकाश, प्रदीप बिष्ट, सन्दीप चौहान, श्रीमती सावित्री सिंगल, पूजा, रजनी, अवतार सिंह नेगी, करिश्मा, राजेश राणा, आनंद सिंह रावत, श्रीमती सुमनी, श्रीमती करिश्मा, श्रीमती ज्योति भारती, रचना, प्रभा, श्रीमती अलका थलियाल, सुखवीर सिंह रावत, प्रभा, विजयप्रताप सिंह कोहली, हरीश मेहर, राजेन्द्र सिंह मोनी, प्रदीप कुमार, अक्षिता, सन्दीप रावत, प्रताप कण्डवाल, मनोज भट्ट, सौरभ रावत समेत लगभग 860 कर्मचारीगण/सदस्य/उपस्थित रहे।

The post 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0