टीएचडीसीआईएल में नए श्रम कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विमर्श-2026’ शुरू

Oct 31, 2026 - 00:44
 165  1.9k
टीएचडीसीआईएल में नए श्रम कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विमर्श-2026’ शुरू

ऋषिकेश, 30 अक्टूबर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ऋषिकेश स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के रसमंजरी ऑडिटोरियम में नए श्रम कोड पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विमर्श-2026’ का शुभारंभ हुआ। 30 और 31 अक्टूबर तक आयोजित इस मानव संसाधन सम्मेलन का विषय ‘कार्यबल 2026 : भारत के नए श्रम कोड के लिए संगठनात्मक तत्परता को बढ़ावा देना’ है।
सम्मेलन का उद्घाटन टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यबल किसी भी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है। बदलते श्रम कानूनों के अनुरूप संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने और कर्मचारियों के लिए उत्पादक एवं समावेशी कार्यस्थल विकसित करने में मानव संसाधन की अहम भूमिका है।
उद्घाटन सत्र में पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) डॉ. ओंकार शर्मा ने भारत के श्रम कानूनों के विकास और चार नई श्रम संहिताओं के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। स्वामी योग स्वरूपानंद जी ने कर्मयोग, नैतिक आचरण और निस्वार्थ सेवा का महत्व बताया। इस अवसर पर ‘लेबर कोड रेडीनेस कंपेंडियम’ का विमोचन भी किया गया।
एसएचआरएम इंडिया के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। इसमें श्रम प्रशासन, मानव संसाधन और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व उप महानिदेशक विनय त्रिवेदी, रुपिन चोपड़ा, आशीष कौल सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन टीएचडीसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ए.एन. त्रिपाठी ने दिया।

The post टीएचडीसीआईएल में नए श्रम कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विमर्श-2026’ शुरू appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0