उत्तरकाशी महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं शुरू, 85 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Oct 30, 2026 - 14:44
 153  3.2k
उत्तरकाशी महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं शुरू, 85 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

दीपावली के बाद होंगी AEC, VAC और GE विषयों की परीक्षाएं

उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में बीए, बीकॉम और बीएससी कक्षाओं की आंतरिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन करीब 85 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा संचालन सुचारू पाया गया। परीक्षा प्रभारी डॉ. नताशा ने विद्यार्थियों को आगामी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व महाविद्यालय पहुंचने, अपना पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने को कहा।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थिति का उचित कारण बताना होगा। उनके स्पष्टीकरण की जांच के बाद नियमानुसार ही दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
वहीं, महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए AEC, VAC और GE विषयों की परीक्षाएं दीपावली अवकाश के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और परीक्षाओं में अनुशासन एवं समयबद्धता बनाए रखने की अपील की है।

The post उत्तरकाशी महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं शुरू, 85 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0