अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
हत्यारों के लिए फांसी की मांग के नारे भी लगे।
रिपोर्ट @ सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’।
टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। बहुचर्चित अंकित भंडारी नृशंस हत्याकांड की चौथी बरसी पर चंबा चौक में शहर के गणमान्य लोगों, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों, मातृशक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए लोगों ने दीपक तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
न्याय में विलंब होने के लिए खेद प्रकट किया। साथ ही अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी दो ! के नारे भी लगाए।
सांय छ बजे सभी वर्गों के लोग चौक में इकट्ठा हुए और शांति पूर्वक श्रद्धांजलि के साथ यथाशीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुमन रमोला, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, गीता डबराल, शक्ति प्रसाद जोशी, अंकित सज्वाण, बचन लाल आर्य, महेश पैन्यूली, रचना सिलस्वाल, अरबिंद मखलोगा, गिरवीर चंद, जगदीश सज्वाण आदि उपस्थित थे।
The post अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0