अंकिता हत्याकांड की चौथी बरसी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: बौराड़ी साईं चौक पर फूंका सरकार का पुतला

Sep 18, 2026 - 14:44
 131  2.7k
अंकिता हत्याकांड की चौथी बरसी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: बौराड़ी साईं चौक पर फूंका सरकार का पुतला

टिहरी गढ़वाल 18 सितम्बर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी वर्षगांठ पर महिला कांग्रेस ने बौराड़ी साईं चौक पर सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, लखबीर चौहान, शगुफ्ता प्रवीन, रुकमा परमार, सरोज रावत, मुन्नी बिष्ट, सलोनी, विनीता भट्ट, सुष्मिता, गीता नेगी, मीरा मंद्रवाल, अनीता पैन्यूली, रेखा, रीना बिजलवान, प्रतिमा रावत, मीना शाह, अनीता शाह आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन मामले से जुड़े कई सवाल आज भी चर्चा में हैं। उन्होंने कथित ‘वीआईपी’ एंगल की स्थिति और जांच की प्रगति को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक आवाज उठाई जाती रहेगी।

The post अंकिता हत्याकांड की चौथी बरसी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: बौराड़ी साईं चौक पर फूंका सरकार का पुतला appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0