कोषागार नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न

Sep 30, 2026 - 14:44
 104  4.1k
कोषागार नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न

टिहरी गढ़वाल, 30 सितंबर 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज कोषागार नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनरल स्टाम्प, कोर्ट फीस स्टाम्प, बीमा स्टाम्प, नकल, नोटरी, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, रेवेन्यू स्टाम्प आदि विभिन्न प्रकार के स्टाम्पों का भौतिक सत्यापन किया गया।

इसके साथ ही पंजिका में दर्ज बहुमूल्य वस्तुओं की जांच एवं निरीक्षण किया गया तथा पैडलॉक की स्थिति भी देखी गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज पांडे ने अवगत कराया कि कुल 53 पैडलॉक में से 31 अनयूज़्ड तथा 22 यूज़्ड हैं।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज पांडे, कोषाधिकारी अंजली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post कोषागार नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0