राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अंशुल चंद्र अध्यक्ष , ऋतुराज नेगी सचिव निर्वाचित
टिहरी गढ़वाल । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
छात्रसंघ में अंशुल चंद्र अध्यक्ष, समीर गुसाईं उपाध्यक्ष, ऋतुराज नेगी सचिव, खुशबू सहसचिव, हीना कोषाध्यक्ष तथा युवराज शाह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय परिवार एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ब्रेकिंग: छात्रसंघ चुनाव के बाद नई टिहरी में बवाल, दो गुट भिड़े
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में छात्रसंघ चुनाव के बाद देर शाम विजय जुलूस के दौरान छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सत्यमेव जयते छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक दुकानदार चोटिल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।
मारपीट के बाद दोनों गुट कोतवाली पहुंच गए, जहां एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों गुटों को अलग किया।
The post राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अंशुल चंद्र अध्यक्ष , ऋतुराज नेगी सचिव निर्वाचित appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0