राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन : तनिषा अध्यक्ष और अभिषेक सचिव
टिहरी गढ़वाल । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में रविवार को छात्र संघ परिषद का गठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। गठन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नाम प्रस्तावित एवं समर्थित किए गए, जिसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद पर तनिषा, उपाध्यक्ष आयुषी नेगी, सचिव अभिषेक, सह-सचिव सोनम, कोषाध्यक्ष निधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर रुचि का चयन हुआ।
कार्यकारिणी सदस्यों में शालिनी, भूमिका, आँचल राणा, किरण, मनप्रीत और महेश शामिल हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने किया। प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में डॉ. शन्नवर, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना, डॉ. संगीता बिजल्वान जोशी, डॉ. मीनाक्षी और डॉ. ममता सहित शिक्षकगण ने सहयोग किया। शिक्षणेतर कर्मचारियों सूरवीर, मनीषा, दीपक, आशीष, पंकज और हितेश ने भी व्यवस्था में सहयोग दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने नवगठित छात्र संघ परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि परिषद महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा विद्यार्थियों के हित और महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक योगदान देगी।
The post राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन : तनिषा अध्यक्ष और अभिषेक सचिव appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0