विधानसभा सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण पंहुचे यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी, अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु दिए दिशा निर्देश

Oct 27, 2026 - 00:44
 155  4.5k
विधानसभा सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण पंहुचे यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी, अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु दिए दिशा निर्देश

गैरसैण।  उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी द्वारा गैरसैंण में हो रहे आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए आज भराड़ीसैंण पहुंचकर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए l

प्रबंध निदेशक के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एस .एन .वर्मा, अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0