कैंसर जागरूकता विषय पर महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक
टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय तेगड़(लोस्तु , बडियार)में एंटी ड्रग समिति के तत्वावधान में कैंसर जागरूकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, लक्षणों और समय पर जाँच के महत्व की जानकारी देना रहा।
गोष्ठी में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुबोध कुमार ने कैंसर के प्रमुख कारणों, शुरुआती लक्षणों, संभावित जोखिमों तथा उपचार की उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू एवं धूम्रपान का सेवन, असंतुलित जीवनशैली और कुछ अन्य जोखिम कारक कैंसर की आशंका बढ़ा सकते हैं। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, व्यायाम तथा नशे से दूरी बनाकर कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायता मिल सकती है।
एंटी ड्रग समिति की संयोजक श्रीमती कविता बिष्ट ने कहा कि कैंसर का समय रहते पता चलने पर उपचार की संभावनाएँ बेहतर हो सकती हैं। इसलिए किसी भी असामान्य शारीरिक परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा कैंसर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में सभी से समाज में कैंसर जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए शपथ ली। गोष्ठी में डाॅ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ.सृजना राणा, डॉ. राजेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री लक्ष्मण नेगी तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
The post कैंसर जागरूकता विषय पर महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0