मद्महेश्वर ट्रेक पर 28 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मद्महेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे महाराष्ट्र के 28 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह एक नवंबर की शाम ट्रेक मार्ग पर अचानक बेहोश हो गया था।
सोमवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी सागर सुनील सोलुंके मद्महेश्वर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक बेहोश होने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसे सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सोमवार को उसे मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0