भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सोना सजवाण ने भेंट किया सेम-मुखेम धाम का प्रसाद
टिहरी गढ़वाल 1 नवम्बर। जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सोना सजवाण ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा स्थित प्रसिद्ध सेम-मुखेम धाम का प्रसाद भेंट कर उन्हें धाम के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान सोना सजवाण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सेम-मुखेम धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उत्तर द्वारका के नाम से प्रसिद्ध सेम-मुखेम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की तपस्थली के रूप में विख्यात है। यहां उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
सजवाण ने बताया कि सेम-मुखेम धाम में प्रत्येक तीन वर्ष में भव्य त्रैवार्षिक मेले का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर धाम पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सेम-मुखेम आगमन से इस पौराणिक एवं धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और प्रचार-प्रसार मिलेगा।
The post भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सोना सजवाण ने भेंट किया सेम-मुखेम धाम का प्रसाद appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
जाखणीधार के गांवों में यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनसमस...
Amrita Bazaar Patr... Oct 24, 2026 111 374.6k
अखिलेश यादव उत्तराखंडवासियों से बिना शर्त माफी मांगें: ...
Amrita Bazaar Patr... Oct 25, 2026 160 305.9k
उत्तरकाशी महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं शुरू, 85 फीस...
Amrita Bazaar Patr... Oct 30, 2026 153 89.3k
कैंसर जागरूकता विषय पर महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित, व...
Amrita Bazaar Patr... Nov 1, 2026 146 28.2k
-
Surbhi AhujaBaat toh sahi lag rahi hai.7 hours agoReplyLike (145) -
Sarita JainKya isse kuch positive hoga?7 hours agoReplyLike (118) -
Lakshmi IyerMazaa aa gaya, amazing insights!7 hours agoReplyLike (104) -
Archana RoyIsse sambandhit niyam aur shartein (rules and conditions) kya hain?7 hours agoReplyLike (190) -
Kirti NarayanIt's good to see this topic being addressed.7 hours agoReplyLike (184) -
Gargi DasWhat recourse do citizens have if they face issues?7 hours agoReplyLike (142)