108 श्रीमद्भागवत महापुराण विराट यज्ञ सम्मेलन की तैयारियां तेज, 4 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर। जगद्गुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधव आश्रम जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तर शत (108) श्रीमद्भागवत महापुराण विराट यज्ञ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आगामी 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे होटल भरत मंगलम, बौराड़ी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने बताया कि विराट धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। चमोली ने समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
The post 108 श्रीमद्भागवत महापुराण विराट यज्ञ सम्मेलन की तैयारियां तेज, 4 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक appeared first on गढ़ निनाद Garhninad.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0