प्रबन्ध निदेशक उपाकालि एवं पिटकुल के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून। प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में उपाकालि एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हिन्दू नैशनल इण्टर काॅलेज, लक्ष्मण चौक, देहरादून में विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सफलता पूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूर्ण किये जाने हेतु जन-जागृति कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में उपाकालि एवं पिटकुल में प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में उपाकालि एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हिन्दू नेशनल इण्टर काॅलेज, लक्ष्मण चैक, देहरादून में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत कालेज परिसर में कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्य, उपाकालि एवं पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उसके उपरान्त स्वच्क्षता, वृक्षारोपण, शिक्षण जैसे समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों के लिए आमजन की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में सबसे अपील किये जाने हेतु जन-जागृति कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक, उपाकालि/पिटकुल, कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्य एवं उपाकालि के निदेशक तथा अधिशासी निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त कालेज के प्रबन्धक शोभित मांगलिक द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा कालेज प्रबन्धन के उपाध्यक्ष आशीष मित्तल को प्रबन्ध निदेशक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया इसी क्रम में मंच पर आसीन कालेज के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, प्रधानाचार्य डाॅ0 एच0 के0 चौधरी, उपाकालि के निदेशक एम0एल0 आर्य एवं अधिशासी निदेशक डाॅ0 आर0 जे0 मलिक का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए कालेज की कक्षा 11 की छात्रा नव्या, कक्षा 12 की छात्रा सना एवं छात्र विकास एवं कालेज की शिक्षिका डाॅ0 पूजा सक्सैना द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार प्रकट किये गये।
इसके पश्चात कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ0एच0 के0 चौधरी द्वारा सभा को सम्बोधित कर अपने विचार प्रकट किये गये, जिसमें उनके द्वारा आज के नये युग में नयी तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिये जाने का आग्रह किया गया। कालेज के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन द्वारा भी इस उपलक्ष पर अपने विचार प्रकट किये गये तथा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी से अपने कालेज के राज्यस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रतिभागियों महक (रजत पदक), अभिषेक पाण्डे (स्वर्ण पदक) एवं निखिल (रजत पदक) को सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण किये जाने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के अन्तर्गत आयोजित सेवा संकल्प अभियान चलाये जाने हेतु सभी को बधाई दी गयी तथा उक्त संकल्प को पूर्ण किये जाने हेतु सम्पूर्ण देश के साथ प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि यह प्रधानमंत्री के ही संकल्प का नतीजा है कि भारत देश विश्व में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है जिस कारण हमारे भारत वर्ष की पूरे विश्व में एक अलग छवि स्थापित हो रही है तथा प्रधानमंत्री के संकल्प का ही नतीजा है कि भारत वर्ष को योग के कारण विश्व में नयी पहचान मिली है तथा दिनांक 21 जून को हर वर्ष देश में ही नहीं वरन् सम्पूर्ण विश्व में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सेवा एवं प्रदेश के साथ-साथ देश को भी विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है, जिस हेतु वह बड़ी लगन एवं मेहनत तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभागार में उपस्थित कालेज प्रबन्धन के पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा उपाकालि एवं पिटकुल के कार्मिकों तथा आमजन से अपील की गयी कि हमे सदा देश-सेवा हेतु आन्र्तरिक मन में संकल्प लेना चाहिए।
इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्यों, शिक्षक एवं कालेज के सहायक कार्मिकों को मोमंटों भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री की किट भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा ‘‘भारत माता की जय’’ एवं ‘‘वन्दे मातरम्’’ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कालेज के शिक्षक/शिक्षिका पूजा सक्सेना, प्रियंका चैहान, योगेश शर्मा, पूनम शर्मा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
उपाकालि एवं पिटकुल से मुख्य अभियन्ता, स्तर-। – ईला चन्द्र, जसवन्त सिंह, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। – पंकज कुमार, अमित कुमार, राहुल जैन, गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता- अविनाश चन्द्र अवस्थी, ललित कुमार, ए0के0 वर्मा, महेश रावत, शिखा अग्रवाल, प्रदीप कुमार पन्त, सुधीर कुमार सिंह, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) जितेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मंच का सफल संचालन विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), पिटकुल द्वारा किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पिटकुल मुख्यालय में रंगोली बनायी गयी जिसमें पिटकुल के कार्योें एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा रंगोली को काफी सराहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0